तनवीर अली हरिद्वार।
विधायक आदेश चौहान ने ₹80 करोड़ की लागत से बनने वाली 35 किमी लंबी सीवर लाइन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ,
- केएफडब्ल्यू (KfW) पोषित परियोजना के तहत हरिद्वार नगर निगम के वार्ड 59 और 60 की दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगी बड़ी राहत
- विधिवत पूजन-अर्चना के साथ शुरू हुआ कार्य, लंबे समय से थी क्षेत्रवासियों की मांग
हरिद्वार (ब्यूरो/संवाददाता)।
बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ी सौगात मिली। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने केएफडब्ल्यू (KfW) पोषित परियोजना के अंतर्गत लगभग ₹80 करोड़ की लागत से बनने वाली सीवर लाइन निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के तहत क्षेत्र में लगभग 35 किलोमीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
दो वार्डों की बड़ी आबादी होगी लाभान्वित
इस परियोजना के पूरा होने से नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के सम्पूर्ण वार्ड संख्या 59 और वार्ड संख्या 60 की एक बड़ी आबादी को जलभराव और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। इसके अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर, सीतापुर, जानकी विहार, रवि विहार, हरिलोक फेस-2, नया गांव, नाहर सिंह एन्क्लेव, ब्रह्म सिंह एन्क्लेव, ब्रज सिंह-भूप सिंह एन्क्लेव, जगदीश कॉलोनी, योरावर एन्क्लेव, गणेश विहार फेस-1 व 2, राजलोक विहार और राधा एन्क्लेव सहित कई अन्य कॉलोनियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
2014 से शुरू हुए प्रयासों का परिणाम: विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही उन्होंने इस योजना को धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू कर दिए थे। 2015 में इसकी डीपीआर (DPR) तैयार कर केंद्र को भेजी गई और 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इस पर तेजी से काम हुआ। उन्होंने बताया कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तकनीकी पहलुओं के लिए जर्मनी भी गया था। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से ही केएफडब्ल्यू परियोजना के पैकेज-3 के तहत यह कार्य स्वीकृत हो पाया है।
विधायक ने आगे कहा कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। सड़क, पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने बहुप्रतीक्षित सीवर परियोजना की शुरुआत के लिए विधायक का आभार जताया।
ये रहे मौजूद
शुभारंभ अवसर पर पार्षद विनीत चौहान, संदीप शर्मा, देवेश वर्मा, धीरेंद्र प्रधान, लैविश चौहान, नीति शर्मा, पवन चौहान, राजीव चौहान, अजय सोलंकी, अधिशासी अभियंता मीनाक्षी, विजय शुक्ला, गोपाल शर्मा, आकाश चौधरी, रतीभान चौहान, उदयवीर सिंह, महेश कुमार, मनोज कुमार, बृजभूषण, नंदन शर्मा, राज शर्मा, मोनू चौहान, सुरेंद्र चौहान, जे.के. तोमर और कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस, वरिष्ठ नेता मनोज धनगर के कार्यालय पर हुई अहम बैठक,पंचायत अध्यक्षों के नाम हुए प्रस्तावित, मनोज धनगर ने भाजपा पर साधा निशाना, जीत का किया दावा…
मिशन-2027: तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हरिद्वार से चुनावी रणनीति बनाएगी भाजपा, प्रेमनगर आश्रम में आज से दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत जुटेंगे 900 नेता…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सिडकुल में बड़ी कार्रवाई: एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा के संयुक्त अभियान में 45 भारी वाहनों के चालान, सभी किए गए ब्लैकलिस्ट,सड़क पर बेतरतीब खड़े होकर यातायात बाधित करने वालों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, दोबारा नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, फिटनेस व विभागीय सेवाओं पर लगेगी रोक…