तनवीर अली हरिद्वार।
कुम्भ-2027 की तैयारियों को लेकर अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने ज्वालापुर, शिवालिक नगर और बहादराबाद क्षेत्र में किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश…
हरिद्वार, संवाददाता।
कुम्भ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर शनिवार को अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने ज्वालापुर, शिवालिक नगर और बहादराबाद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण व सड़क सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट हिदायत दी कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कमियां मिलने पर तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।
20 दिसंबर तक पूरा होगा पथरी रोह नदी सेतु का स्लैब कार्य
निरीक्षण के क्रम में अपर मेलाधिकारी सबसे पहले ज्वालापुर से ईदगाह, सुभाषनगर, पीएसी होते हुए शिवालिक नगर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां उन्होंने पथरी रोह नदी पर निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के प्रीस्ट्रेस्ड आरसीसी सेतु की प्रगति का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सेतु के स्लैब का कार्य आगामी 20 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस मार्ग के बिटुमिनस कंक्रीट (बी.सी.) नवीनीकरण और आबादी क्षेत्र में शोल्डर पर लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल्स की गुणवत्ता को भी परखा।
प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश
अपर मेलाधिकारी ने बहादराबाद सिडकुल चार लेन मार्ग पर भाईचारा ढाबा से भेल बैरियर संख्या-8 होते हुए शिवालिक नगर चौक (भेल मध्य मार्ग) तक चल रहे चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बहादराबाद–धनौरी–इमलीखेड़ा–भगवानपुर–गागलहेड़ी राज्य मार्ग-68 के नवीनीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुम्भ मेले की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और तय मानकों के अनुरूप ही काम पूरा हो।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कुम्भ-2027: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर मेलाधिकारी सोनिका,आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव,डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी (कुम्भ) आयुष अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी आमद को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां की तेज…
बाल दिवस पर डीएलएसए हरिद्वार की अनूठी पहल: जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त व सचिव सिमरन जीत कौर के नेतृत्व में बच्चों को नशे से मुक्त रखने के लिए 14 से 27 नवंबर तक विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू…
हरिद्वार में वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ के साथ नेत्र कुंभ के केंद्रीय कार्यालय का भव्य शुभारंभ, 12 जनवरी से 25 फरवरी 2027 तक होगा आयोजन; 29 नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री धामी करेंगे शंखनाद, सेवा और समर्पण के संकल्प से सफल होगा ‘नेत्र कुंभ-2027’ का महायज्ञ : डॉ. संदीप जैन…