बाल दिवस पर डीएलएसए हरिद्वार की अनूठी पहल: जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त व सचिव सिमरन जीत कौर के नेतृत्व में बच्चों को नशे से मुक्त रखने के लिए 14 से 27 नवंबर तक विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू…

तनवीर अली हरिद्वार।

बाल दिवस पर डीएलएसए हरिद्वार की अनूठी पहल: जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त व सचिव सिमरन जीत कौर के नेतृत्व में बच्चों को नशे से मुक्त रखने के लिए 14 से 27 नवंबर तक विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू…

बाल दिवस पर जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त व सचिव सिमरन जीत कौर के नेतृत्व में डीएलएसए हरिद्वार का नशा मुक्ति विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू

​हरिद्वार।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त जी के आदेशानुसार तथा सचिव डीएलएसए श्रीमती सिमरन जीत कौर जी के मार्गदर्शन में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए एक व्यापक पहल की गई है। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर से 27 नवंबर, 2026 तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़ा अभियान (‘डाऊन’ योजना 2025 के अंतर्गत) का मुख्य उद्देश्य 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को नशे से मुक्त रखना और उन्हें विधिक सहायता, परामर्श, उपचार व पुनर्वास प्रदान करना है।

​बाल दिवस पर संप्रेक्षण गृहों और कारागार में स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर

अभियान के तहत बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय विशेष गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी रोशनाबाद और मातृ आँचल कन्या विद्या पीठ जगजीतपुर (कनखल) में विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की गई, जहाँ पैनल अधिवक्ता सीमा भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त, जिला कारागार हरिद्वार में रिटेनर अधिवक्ता नीलू शर्मा द्वारा एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

​स्कूलों और समुदायों में चल रहा है सघन जागरूकता कार्यक्रम

पखवाड़े के दौरान स्कूलों और समुदायों में बच्चों की आयु के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नशीले पदार्थों के खतरों और ‘डाऊन’ योजना के तहत मिलने वाली सहायता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, अधिकार मित्रों (PLV) और शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में नशे से प्रभावित बच्चों की पहचान कर योग्य विशेषज्ञों द्वारा उनकी गोपनीय काउंसलिंग, उपचार और उनके अभिभावकों के मार्गदर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

​इससे पूर्व, जिले के स्कूलों में इस अभियान का शुभारंभ बाल दिवस की पूर्व संध्या (13 नवंबर 2026) को पुलिस मॉडर्न स्कूल पीएसी, आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर, राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांघरवाला और जे.एस. अकादमी माधोपुर में अधिकार मित्रों द्वारा किया गया। बाल दिवस के मुख्य अवसर पर भी जनपद के अनेक विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित हुए, जिनमें भारी संख्या में अध्यापकगण व छात्र-छात्राएं शामिल रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रभावित बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता और पुनर्वास की सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है।

You may have missed