तनवीर अली हरिद्वार।
- कलियर पुलिस की तत्परता: दरगाह जियारत के दौरान बिछड़े 9 वर्षीय मासूम को 3 घंटे में परिजनों से मिलाया
- मेले की भीड़ में बिछड़ा गाजियाबाद का मासूम, सीसीटीवी और मुस्तैदी से कलियर पुलिस ने लौटाई परिवार की मुस्कान
- गाजियाबाद से परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक आया था बालक सुलतान
- सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागरसी की मदद से पुलिस टीम ने सकुशल खोजा
पिरान कलियर (हरिद्वार), संवाददाता।
दरगाह साबिर पाक में जियारत के दौरान परिजनों से बिछड़े नौ वर्षीय बालक को पिरान कलियर पुलिस ने महज तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढ निकाला। बच्चे को सुरक्षित पाकर भावुक हुए परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद स्थित ग्राम नन्दग्राम (अरतले गली) निवासी मजनू अपने परिवार के साथ गुरुवार को दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए थे। इसी दौरान भीड़ में उनका 9 वर्षीय पुत्र सुलतान अचानक परिवार से बिछड़ गया। परिजनों ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने तुरंत थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने दरगाह परिसर और आसपास के संदिग्ध इलाकों में सघन तलाश अभियान चलाने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय दुकानदारों व जायरीनों से पूछताछ की।
लगातार तीन घंटे के अथक प्रयासों और सटीक सुरागरसी के बाद पुलिस ने बालक सुलतान को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने कलेजे के टुकड़े को वापस पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
तलाश अभियान में शामिल पुलिस टीम:
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और होमगार्ड अंकित कुमार की मुख्य भूमिका रही।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का 10,000 का इनामी शातिर गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद…
हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: रानीपुर पुलिस ने घर और दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर 24 घंटे के भीतर किए गिरफ्तार, जेवरात व तेल की पेटियां बरामद…
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक की लत के लिए वाहन चुराने वाला शातिर दबोचा, झाड़ियों में छिपाई गईं 10 बाइक बरामद 5 मामलों का खुलासा…