हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पथरी थाना पुलिस ने महज 5 घंटे में किया लूट का किया खुलासा, 3 बदमाश गिरफ्तार और 100% माल हुआ बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पथरी थाना पुलिस ने महज 5 घंटे में किया लूट का किया खुलासा, 3 बदमाश गिरफ्तार और 100% माल हुआ बरामद,

​हरिद्वार:

हरिद्वार पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का एक और बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए थाना पथरी क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 05 घंटे के भीतर ही सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा और शत-प्रतिशत (100%) लूटा हुआ माल सकुशल बरामद कर लिया है।

​घटना का विवरण

​वादी नीरज चौहान पुत्र राजेश चौहान (निवासी- वानप्रस्थ गेट, कनखल रोड, ज्वालापुर) ने थाना पथरी में तहरीर दी थी कि वह अपने दोस्त नवलदीप के साथ किसी कार्य से धनपुरा आए हुए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी 02 सोने की अंगूठी, 01 चांदी की चेन, 01 चांदी का कड़ा, 01 चांदी का लॉकेट, 02 मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 515/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त दिशा-निर्देशों के बाद गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल पुलिसिंग का सहारा लिया। दिनांक 16-10-2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविदास मंदिर के पास, लक्सर रोड से 03 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों द्वारा आरोपियों और बरामद सामान की शिनाख्त कर ली गई है।

​बरामदगी

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत लूटा गया सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • ​02 सोने की अंगूठी (पीली धातु)
  • ​01 चांदी की गले की चेन
  • ​01 चांदी का कड़ा
  • ​01 चांदी का लॉकेट
  • ​02 मोबाइल फोन
  • ​01 एटीएम कार्ड
  • ​घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल

​गिरफ्तार आरोपी

  1. ​अरुण कुमार पुत्र प्रेम सिंह (निवासी- ग्राम टांडा भागमल, थाना लक्सर, हरिद्वार, उम्र- 24 वर्ष)
  2. ​रितिक पुत्र जगदीश (निवासी- ग्राम टांडा भागमल, थाना लक्सर, हरिद्वार, उम्र- 22 वर्ष)
  3. ​विशाल पुत्र अमरीश (निवासी- शाहपुर, थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र- 19 वर्ष)

​घटना के खुलासे और शत-प्रतिशत माल की बरामदगी से प्रसन्न होकर पीड़ितों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed