प्रगति मार्ग फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष बनी वरिष्ठ समाजसेवी अंतिमा सिंह
हरिद्वार/कानपुर:
प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपा शर्मा ने कानपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अंतिमा सिंह (पत्नी–विजेंद्र सिंह) को उत्तर प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डॉ. दीपा शर्मा ने कहा कि अंतिमा सिंह का समाजसेवा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है और वे महिला सुरक्षा, महिला अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएँगी। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति पर अंतिमा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। प्रगति मार्ग फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय संगठन है।
प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपा शर्मा ने वरिष्ठ समाजसेवी अंतिमा सिंह को उत्तर प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त…महिला सशक्तिकरण की दिशा में, यह है महत्वपूर्ण कदम…डॉ. दीपा शर्मा…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,