धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया महा स्वच्छता अभियान,साफ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए सभी जनपद वासियों,सामाजिक संगठनों,व्यापार मंडल,जनप्रतिनिधि,धार्मिक संस्थाओं एवं गैर सरकारी संस्थानों से जिलाधिकारी ने की है सहयोग की अपील,जिला प्रशासन का यही है नारा साफ स्वच्छ हो जनपद हमारा,तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह 16 दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान,स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर,शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई,मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।
हरिद्वार 03 जनवरी 2026
धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक महा 16 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है, सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों से अपेक्षा की है कि नव वर्ष के अवसर पर सभी संकल्प ले की हम अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस माह सफाई अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देंने की अपेक्षा की गई है।
*जनपद में आज चलाए गए सफाई अभियान का विवरण*
*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत आकांक्षा स्कूल सेक्टर 01 एवं मध्य मार्ग पर भेल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया साथ ही कूड़े को उचित निस्तारण हेतु भेजा गया।
*राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी अपनी सड़कों में चलाया गया सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि दूधाधारी फ्लाईओवर एवं एनएच 74 क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य कराया गया।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा आज गांव लक्सर क्षेत्र में एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 334 क्षेत्रांतर्गत सफाई का कार्य कराया गया।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि सिडकुल क्षेत्रांतर्गत फोर लाइन सड़क किनारे साफ सफाई कराई गई ।
*जिला आपदा प्रबंधन द्वारा भी निरंतर चलाया जा रहे है स्वच्छता अभियान*
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है की एकम्स कंपनी के माली के सहयोग से आपदा की टीम द्वारा कार्यालय कैंपस एवं बाहर रेलिंग में उगी झाड़ियों की कटान कर साफ सफाई कराई गई।
*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि नारसन क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोतवाल आलमपुरा, लखनौता, मखदूमपुर आदि क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े मिट्टी को उठाया गया इसके साथ ही साफ सफाई कराई गई।
खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सोहलपुर गढ़ा में सफाई के कार्य कराया गया।
*उद्योग विभाग द्वारा भी इंडस्ट्रियल क्षेत्र ने चलाया जा रहा सफाई अभियान*
महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि रायपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में नालियों की सफाई के साथ चलाया गया सफाई अभियान।

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…