हरिद्वार, 30 दिसम्बर। शीत लहर के चलते प्रभारी जिलाधिकारी ने 31 दिसंबर को जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्रभारी जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा लगातार 5 दिनों की चेतावनी दी गई है जिसमें घना कोहरा होने की स्थिति की चेतावनी भी दी गई है, इसी के चलते समस्त कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल छात्र छात्राओं के लिए 31 दिसंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,