रानीपुर पुलिस ने तोड़ा शातिर वाहन चोरों का ‘चक्रव्यूह…2 शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोर दबोचे… चोरी की 4 बाइक की बरामद… कोहरा भी न रोक सका खाकी की पैनी नज़र…

कोतवाली रानीपुर,कोहरा भी न रोक सका खाकी की नज़र: हरिद्वार पुलिस ने तोड़ा शातिर वाहन चोरों का ‘चक्रव्यूह,02 शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोर दबोचे, चोरी की 04 बाइक बरामद,सफेद चादर की ओट में काले कारनामे, मुस्तैद हरिद्वार पुलिस ने चोरों के मंसूबों पर फेरा पानी,चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूमते धरे गए शातिर।

दिनांक 27.12.2025 को वादी राजपाल पुत्र नाथीराम नि0 रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UP 11 CX 3441 को अज्ञात चोर द्वारा चिन्मय डिग्री कालेज पीठ बाजार से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 500/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत करवाया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी हुए वाहनों की रिकवरी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिसपर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये दौराने चैकिंग कल दिनांक 28.12.2025 की रात्रि को दौराने चैकिंग चिन्मय डिग्री कालेज आउटर से दो आरोपियो आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर व हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया।

आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया कि उक्त मोटरसाइकिल हम दोनो ने एक दो दिन पहले शाम के समय चिन्मय कालेज रानीपुर के पास मैदान से चोरी की थी तथा पकड़े जाने के डर से मोटरसाकिल को झाड़ियो मे छिपा दिया था। आरोपी आर्यन ने बताया कि इसके अलावा मैने ज्वालापुर व बहादराबाद हरिद्वार से भी मोटरसाइकिलें चोरी की है, जिन्हे हमने यहाँ झाड़ियो मे छिपाकर रखी है, आज हम दोनो इनमे से यह चोरी की मोटरसाइकिल यहां से निकालकर कहीं बेचने के लिये लेकर जा रहे थे।

जिसपर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आर्यन की निशांदेही पर चिन्मय डिग्री कालेज आउटर झाड़ियो से 03 अन्य चोरी की मोटर साईकिलें अन्तर्गत धारा-35/106 B.N.S.S की बरामदगी की गयी।

*नाम पता आरोपी-*
1- आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर निवासी नरेश के मकान पर किरायेदार पीठ बाजार थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र-22 वर्ष
2- हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी मस्जिद वाली गली काली मंदिर के पास थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

*बरामदगी-*
1- मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UP 11 CX 3441- सम्बन्धित मु0अ0सं0 500/25 थाना रानीपुर
2- मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UP11 AP 3490 सम्बन्धित मु0अ0सं0 536/25 थाना बहादराबाद
3- मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर चेसिस नम्बर-MBLJAW394RGH00691 व इंजन नम्बर-JA07AMRGH01503 – सम्बन्धित मु0अ0सं0 777/24 थाना ज्वालापुर
4- मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस चेसिस नम्बर-MBLHA10CGGHE71660 व इंजन नम्बर-HA10ERGHE67498 —- अन्तर्गत धारा 35/106 BNSS

*आपराधिक इतिहास आरोपी आर्यन भटनागर-*
1- मु0अ0सं0 242/19 धारा 380,411,34 भादवि थाना बहादराबाद
2- मु0अ0सं0 244/19 धारा 380,457,411,34 भादवि थाना बहादराबाद
3- मु0अ0सं0 511/23 धारा 380,457,411 भादवि बहादराबाद हरिद्वार
4- मु0अ0सं0 149/25 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 थाना रानीपुर हरिद्वार

*पुलिस टीम-*
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर
3- उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर
4- हे0का0 28 गोपीचन्द, कोतवाली रानीपुर
5- का0 256 सुमन डोबाल, कोतवाली रानीपुर
6- का0 667 कुँवर राणा, कोतवाली रानीपुर
7- का0 252 प्रीतपाल, कोतवाली रानीपुर
8- का0 1134 अमित राणा, कोतवाली रानीपुर

You may have missed