थाना भगवानपुर,हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹5.80 लाख के प्लास्टिक पाइप हड़पने वाले दो शातिर गिरफ्तार,माल ढोने वाले चालक ने ही किया विश्वासघात, पुलिस ने चंद दिनों में किया खुलासा,बहराइच जाना था ट्रक में भरा लाखों का माल, ट्रक ड्राइवर और साथी की नियत हुई खराब।
वादी जुलफान पुत्र इमरान नि0 ग्राम बढेडी बुजुर्ग थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ने लिखित तहरीर दी की दिनांक 25/11/25 को वाहन संख्या KA 06AC-1079 के चालक कमर पुत्र मेहन्दी हसन नि0 सम्भलहेडी थाना मीरपुर मु0नगर को मेरे द्वारा एक प्लाटिक फिटिग पाईपो को लोड भराकर बअराईच के लिये भेजा था जिसकी कुल किमत 5,80,947 रू0 थी किन्तु उपरोक्त माल के दिये स्थान पर नही पहुंचाने सम्बन्धी थाना पर मु0अ0सं0 439/25 धारा 316(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए 02 आरोपियों ट्रक ड्राइवर कमर पुत्र मेहन्दी हसन व उसका सहयोगी प्रिंयक गुप्ता पुत्र जयप्रकाश को मुकदमाती माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियोग मे धारा 317(2),61(2) 317(5)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
*गिरफ्तार अभि0गण*-
1- कमर पुत्र मेहन्दी हसन नि0 सम्भलहेडी थाना मीरपुर मु0नगर
2- प्रिंयक गुप्ता पुत्र जयप्रकाश नि0 शीशमहल थाना देहली गेट मेरठ उ0प्र0
*बरामद माल का विवरण*-
1- 30 पाइप TSL तिरूपति ।
*पुलिस टीम*-
1-उ0नि0 संजय पुनिया
2-हे0का0 गीतम
3-का0 परम

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…