थाना सिडकुल,SSP हरिद्वार के निर्देश पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग ला रही रंग,मोटरसाइकिल से फोन छीनने वाले संदिग्ध को पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा,तलाशी लेने पर जेब से एक ओप्पो फ़ोन बरामद हुआ,पूछताछ में बताया कि फ़ोन प्रिंस बाइक कंपनी के पास से छीना था,पकड़ा गया आरोपी जा रहा है जेल, अन्य की तलाश हेतु टीम दे रही है दबिश।
दिनांक 21/12/2025 को थाना सिडकुल पर वादी विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार द्वारा थाने आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।
प्रार्थना पत्र में वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 18/10/2025 को वह शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर दो अज्ञात लड़कों द्वारा, जो बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स टाइप मोटरसाइकिल जिसके पहिए लाल रंग के थे वादी के हाथ से ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 636/25 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ायी गई।
दिनांक 21/12/2025 को सिडकुल पुलिस को गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट अंधेरे में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए।
पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे, किंतु जल्दबाजी में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल लेबर चौक की ओर फरार हो गया।
पकड़े गए व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अदद ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि उक्त मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था।
बरामद मोबाइल फोन का IMEI नंबर चेक किया गया, जो दिनांक 18/10/2025 को समय लगभग 08:00 बजे प्रिंस पाइप कंपनी सिडकुल के पास से छीने गए मोबाइल फोन से मेल खाता पाया गया।
संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है वे साथी की तलाश हेतु टीम दबिश दे रही है।
*नाम पता पकड़ा गया संदिग्ध*
रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
1. एक अदद मोबाइल फोन, ओप्पो कंपनी
2. एक अदद मोटरसाइकिल, यामाहा कंपनी।
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट
2. कांस्टेबल अनिल कंडारी
3. कांस्टेबल प्रदीप

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…