खेल हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना सिखाते हैं*”- *रंजन कुमार,बीएचईएल में अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट का समापन।
हरिद्वार, 10 दिसम्बर: बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट का आज समापन हुआ । सेक्टर-1 स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबन्धक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार थे । इस टूर्नामेंट में बीएचईएल की 10 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल ने मेजबान हरिद्वार को 1–0 के अंतर से हराकर ट्राफी अपने नाम की । इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि खेल में हार या जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल की गौरवशाली भावना को बनाए रखना । उन्होंने कहा कि खेल या जीवन के किसी भी कार्य क्षेत्र में सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब एक संगठित टीम के रूप में कार्य किया जाए ।
भोपाल टीम के श्री वासुदेव बास्के को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के श्री अवधेश कुमार को “बैस्ट गोलकीपर” का अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक श्री संतोष कुमार गुप्ता एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे ।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,