HRDA में सुशासन कैंप का आयोजन, 20 मानचित्र स्वीकृत – 18 निर्गत (कुल 38 मानचित्र)
उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरिद्वार।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आज सुशासन कैंप का सफल आयोजन प्राधिकरण मुख्यालय स्थित सभागार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।
कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। आज के कैंप में सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता श्री प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट श्री गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कैंप का निरीक्षण उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।
कैंप के दौरान—
20 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 18 मानचित्र निर्गत किए गए! इस प्रकार कुल 38 मानचित्रों का निस्तारण किया गया!
त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की।
HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप पुनः 12 तारीख को ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा।
प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…