नशा तस्करों के विरूद्ध जारी दून पुलिस का एक्शन,नशा तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध स्मैक, 567 ग्राम अवैध चरस तथा 04 पेटी देशी मसालेदार शराब हुई बरामद,शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया सीज*
कोतवाली ऋषिकेश,
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों को अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध स्मैक , 567 ग्राम अवैध चरस तथा 04 पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की गई तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या: यू0के0-14-ए-1692 मैस्ट्रो (स्कूटी) को सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- देवनाथ बाटली पुत्र श्री निमाई देवनाथ बंगाली बस्ती निकट निर्मल अस्पताल मायाकुण्ड ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -28 वर्ष
2- राजेन्द्र भाई पुत्र श्री जयालाल भाई निवासी गली न0-07 शीशम झाडी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र -58 वर्ष
3- विदित पावा पुत्र श्री रामगोपाल पावा निवासी श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 18 वर्ष ।
*बरामदगी :-*
1- 5.95 ग्राम अवैध स्मैक (अभियुक्त देवनाथ बाटली से)
2- 567 ग्राम अवैध चरस (अभियुक्त राजेन्द्र भाई से)
03: 04 पेटी (180 ट्रेटा पैक) माल्टा देशी मसालेदार शराब (अभियुक्त विदित थापा से)
04: शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कूटी मैस्ट्रो संख्या: यू0के0-14-ए-1692

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…