कोतवाली रूड़की,नशे के विरुद्ध SSP हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जार,कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा 50.27 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर को दबोचा,धर्म नगरी को नशे की गिरफ्त में नहीं आने देगी हरिद्वार पुलिस,पुलिस ने NDPS एक्ट में मुक़दमा पंजीकृत कर आरोपी तस्कर को जेल भेजा,बरेली से आयी इस नशे की खेप की पुलिस कर रही जाँच।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन नें हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी, समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश नशा मुक्त हो प्रदेश।
इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा दिनांक 02.12.2025 को सोनाली पार्क के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान स्कूटी संख्या UK 17AA 2219 को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम मौ० समीर पुत्र इम्तियाज, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बेलड़ा, कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50.27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बरामद स्मैक को बरेली से लाना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 447/2025, धारा 8/21/29/60 NDPS ACT के अंतर्गत कोतवाली रूड़की में अभियोग पंजीकृत अश्विन विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
मौ0 समीर पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम बेलड़ा, कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार उम्र 33 वर्ष
*बरामदगी*
1. 50.27 ग्राम स्मैक
2. स्कूटी संख्या – UK 17AA 2219
3. एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4. ₹1850 नकद
5. एक मोबाइल फोन
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 मनोज गैरोला
2. उ0नि0 आनन्द मेहरा
3. हे0का0 नूर हसन
4. हे0का0 प्रवीण चौधरी
5. का0 इतेन्द्र ध्यानी
6. का0 रविन्द्र सिंह

More Stories
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का कड़ा एक्शन, सिडकुल से शातिर अपराधी जयप्रकाश 4 माह के लिए जिलाबदर, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने सीमा से बाहर खदेड़ा, तय अवधि में जिले में दिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी…
ऑपरेशन प्रहार: सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 हुड़दंगी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों पर शिकंजा, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों से वसूला जुर्माना, थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान…