हरिद्वार पुलिस, 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल/सेपक टाकरा प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ,रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में 03 दिन तक चलेगी कलस्टर प्रतियोगिता,
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के कर कमलों से हुआ खेल का शुभारंभ,प्रतियोगिता में बॉलीबॉल की 16 टीमों व सेपक टाकरा की 10 टीमों द्वारा किया जा रहा प्रतिभाग,मेजबान टीम हरिद्वार के कैप्टेन ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की दिलाई शपथ,बॉलीबॉल के शुरूआती मैचों में मेजबान हरिद्वार व देहरादून ने दर्ज की शानदार जीत,सेपक टाकरा में उधम सिंह नगर, हरिद्वार ने हासिल की जीत।
आज दिनांक 01/12/25 को 04 दिवसीय 2वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल/ सेपक टाकरा प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुभारंभ पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में बैंड की मधुर धुन के मध्य मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
तत्पश्चात आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को मोमैन्टो भेंट कर उनकी उपस्थित हेतु आभार व्यक्त किया गया।
जनपद/वाहिनी की टीमों द्वारा मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी तत्पचात मेजबान टीम के कैप्टेन द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए खेल का जीवन में विशेष महत्व बताते हुए सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में दिनांक 01/12/25 से 03/12/25 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जनपद/वाहिनी की बॉलीबॉल की 16 टीमों व सेपक टाकरा की 10 टीमों के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…