बीएचईएल में गुणता माह समापन समारोह आयोजित…गुणवत्ता ही उज्जवल भविष्य का आधार है….रंजन कुमार…वर्ष के गुणता माह की थीम थी “सहयोग, नवाचार, उत्कृष्टता – मिलकर करें एक गुणवत्तापूर्ण भविष्य का निर्माण…
हरिद्वार, 29 नवम्बर : बीएचईएल हरिद्वार में गुणता माह का समापन एक भव्य समारोह के साथ हुआ । समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार थे । इस वर्ष के गुणता माह की थीम थी “सहयोग, नवाचार, उत्कृष्टता – मिलकर करें एक गुणवत्तापूर्ण भविष्य का निर्माण” ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने सभी को गुणता माह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी । श्री रंजन कुमार ने कहा कि अपनी जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए हम जाने जाते हैं, उसे हमें बरकरार रखना है । साथ ही श्री रंजन कुमार ने रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष जोर दिया । उन्होंने कहा कि गुणवत्ता किसी एक विभाग की ज़िम्मेदारी नहीं है, यह एक ऐसी सामूहिक ज़िम्मेदारी है । महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, हर बार पहली बार में ही सही कार्य करने की पद्धति पर ज़ोर दिया। । इससे पहले, अपर महाप्रबंधक (गुणता) श्री प्रदीप कुमार बंसल ने गुणता माह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया ।
उल्लेखनीय है कि बीएचईएल हरिद्वार में माह भर चलने वाले गुणवत्ता माह कार्यक्रम का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) श्री एस. एम. रामनाथन की गरिमामयी उपस्थिति में एक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जहाँ शीर्ष प्रबंधन और विभिन्न कर्मचारियों द्वारा गुणवत्ता की शपथ ली गई।
गुणता माह के दौरान, बीएचईएल हरिद्वार में गुणता से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । अंत में उप महाप्रबंधक (गुणता) श्री प्रदीप्त पुरकायस्था ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सभी को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…