राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन,राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर किया जायेगा दाह संस्कार*
हरिद्वार 25 नवंबर 2025
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दिवाकर भट्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है, राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जन सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहे।
श्री दिवाकर भट्ट जी का जन्म 01 अगस्त 1946 को सुपार गांव पट्टी बडियार गढ़ जनपद टिहरी में हुआ था। श्री दिवाकर भट्ट छात्र जीवन से ही आंदोलन में सक्रिय रहे जो गढ़वाल विवि बनाने के लिए हुए आंदोलन में स्वामी मन मंथन के साथ सक्रिय रहे।
श्री दिवाकर भट्ट जी 25 जुलाई 1977 उत्तराखंड क्रांति दल के अधिवेशन में संस्थापक सदस्य के साथ ही उपाध्यक्ष भी चुने गए। उत्तराखंड अलग राज्य बनाने के लिए सक्रिय भूमिका रही है,जो उत्तराखंड आंदोलन के फील्ड मार्शल भी कहलाए गए। वर्ष 1995 में श्रीयंत्र टापू में हुए आंदोलन में भी सक्रिय रहे तथा वर्ष 1995 में खेट पर्वत पर राज्य की मांग को लेकर 31 दिन तक भूख हड़ताल/अनशन पर रहे तथा 04 जनवरी 1996 को खेट पर्वत से उतरा गया तथा दिल्ली जंतर मंतर पर अनशन समाप्त कराया गया।
श्री दिवाकर भट्ट जी वर्ष 2007 से 2012 तक खंडूरी सरकार में राजस्व एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री के साथ 16 विभागों के भी मंत्री रहें।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों यह असीम दुख सहन करने की प्रार्थना की।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में श्री दिवाकर भट्ट जी का राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी समाधान घाट पर प्रात 11 बजे दाह संस्कार किया जाएगा।
राज्य आंदोलन और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने आज अपने हरिद्वार स्थित निवास पर 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…