आरसीएम की रूपांतरण यात्रा पहुँची हरिद्वार, शिवालिक नगर बना स्वदेशी चेतना का केंद्र
हरिद्वार:-आरसीएम डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निकाली गई देशव्यापी 100 दिवसीय रूपांतरण यात्रा सोमवार को हरिद्वार के शिवालिक नगर पहुँची। यह यात्रा कंपनी की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी विचारधारा को मजबूती देना, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
यह यात्रा 16 सितंबर 2025 को राजस्थान के भीलवाड़ा से प्रारंभ हुई थी, जो देश के विभिन्न राज्यों से होकर हरिद्वार पहुँची। शिवालिक नगर में इसके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आरसीएम कार्यकर्ता, उपभोक्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने और डायरेक्ट सेलिंग के जरिए स्वरोजगार बढ़ाने का संदेश दिया गया। “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” इस अभियान का मुख्य नारा रहा।
आयोजन की जिम्मेदारी सफायर लीडर बलवान दीक्षित, सुनील दीक्षित, सुशील दीक्षित एवं रामकिशन के नेतृत्व में निभाई गई, जबकि व्यवस्थाओं की कमान राजेश कौशिक और उनकी टीम ने संभाली। कार्यक्रम में पूज्य गुरु मां श्री श्री आनंदमयी साधना मां, ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती, प्रेमचंद सैनी, स्वतंत्र सैनी (पूर्व लेबर कमिश्नर), अल्ताफ हुसैन (एचआर हेड, आईटीसी) एवं पवन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में रोजगार की समस्या युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र उन्हें आत्मनिर्भर बनने का एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी और परिश्रम से इस क्षेत्र में आगे बढ़ें और स्वदेशी अभियान को मजबूत करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, देशी उद्योगों को बढ़ावा देने और रसायन मुक्त उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आयोजन टीम से जुड़े सुनीता (वीरेंद्र), सद्दाम हुसैन, शाहिद अहमद, रजनीश सैनी, पवन त्यागी, राजकुमार सैनी, भावना अग्रवाल, ज्योति माहेश्वरी, मोनिका माहेश्वरी, श्वेता जैन, कंचन चौधरी, रणधीर सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

More Stories
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”
चम्पावत: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, दवाइयों की आड़ में कुमाऊँ क्षेत्र में हो रही थी नशीली दवाओं की सप्लाई,तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज, पीलीभीत के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़े हैं तार…
ऊधमसिंहनगर: एसएसपी अजय गणपति के कड़े तेरवर; छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की निजी जानकारी साझा कर रहे थे आरोपी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य बरामद, गहन छानबीन जारी…