थाना बहादराबाद,युवक के अपहरण की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई,अपहरण जैसी घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए SSP हरिद्वार ने दिए पुलिस को कड़े निर्देश,अपहृत युवक को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद किया,घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है।
दिनांक 15.11.2025 को शाम लगभग 18:33 बजे पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार कुछ युवक एक अन्य युवक का अपहरण कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा अपहृत युवक की शीघ्र बरामदगी, अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके बाद बहादराबाद पुलिस द्वारा के पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। जिनमें 06 युवकों तथा पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार के इस घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई।
पीड़ित के पिता अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 496/25, धारा 140(2), 115(2), 352 BNS में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
लगातार सर्विलांस, सुरागरसी और पतारसी के आधार पर पुलिस टीम ने मात्र 08–10 घंटे के भीतर ही हरिद्वार–मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में लिया।
आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार PB19W2229 को कब्जे पुलिस में लिया गया।
घटना में शामिल अन्य 02 युवक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. अर्पित शर्मा पुत्र सुशील शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी हज्जरपुर लंढौरा, थाना मंगलौर, हरिद्वार
2. नितिन पुत्र प्रकाश चन्द, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार
3. जोगेन्द्र उर्फ जुग्गन पुत्र बेगराज, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार
4. हर्ष उर्फ हनी पुत्र भोपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. उ०नि० अंकुर शर्मा-थानाध्यक्ष बहादराबाद
2.व0उ0नि0 नितिन बिष्ट
3. उ0नि0 अमित नौटियाल, प्रभारी चौकी बाजार
4. कानि0 प्रीतम तोमर
5. कानि0 मदनपाल
6. पीआरडी अमजद
*CIU हरिद्वार टीम*
1. निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2. का0 वसीम

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,