थाना सिडकुल,SSP हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर हरिद्वार पुलिस रख रही लगातार निगरानी,भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अवैध LPG सिलेंडरों का खेल… अतीक अहमद हिरासत में,रिहायशी इलाक़े में चल रहा था अवैध धंधे का खेल,संदिग्ध गतिविधियाँ पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जिलेभर में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में, दिनांक 16.11.2025 को खुफिया सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रोशनपुरी, रावली महदूद में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुचकर अतीक अहमद के घर में 50–60 अवैध LPG सिलेंडर रखे पाए गए। पूछताछ में वह किसी भी दस्तावेज़ अथवा वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतने सिलेंडरों का अवैध भंडारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।
पुलिस द्वारा तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को मौके पर बुलाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। अतीक अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
अतीक अहमद पुत्र नसरू निवासी गुजरेड़ी, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
हाल पता: रोशनपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, थाना सिडकुल
2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
3. कांस्टेबल अनिल कंडारी

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,