थाना श्यामपुर,ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,04 बहरूपिये बाबाओं को दबोच कर 172(2) के तहत कार्यवाही,स्थानीय लोगों व पर्यटनकों को रोककर जादू टोना आदि कलाएँ दिखाकर कर रहे थे अपनी ओर आकर्षित।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा राज्य में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये लोग बाबा/साधु का भेष धारण कर लोगों को तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि की कलाएं दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
आरोपियों को धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
1. योगेश पुत्र श्री प्रेम सिंह, उम्र 52 वर्ष
2. शिव कुमार वर्मा पुत्र श्री दूधनाथ वर्मा, उम्र 55 वर्ष
3. जयेश मिश्रा पुत्र श्री बिहारी लाल, उम्र 59 वर्ष
4. भावराव पुत्र श्री दादूजी मडावीर, उम्र 59 वर्ष
*पुलिस टीम:*
– म0उ0नि0 अंजना चौहान
– का0 1432 राजवीर सिंह
– का0 1522 अनिल रावत

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…