कोतवाली नगर,नाबालिक बालिका को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल किया बरामद,लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों को चेक कर हरिद्वार पुलिस पहुंची अपहृता तक,अपरहणकर्ता को नारसन गुरुकुल के पास से धर दबोचा,अपहर्ता को सकुशल मिलने पर परिजन हुए खुश पुलिस के कार्य की, की सराहना।
दिनांक 29.09.25 को वादिया निवासी निकट रोड धर्मशाला त्यागी भूसेवाला के पास कोतवाली नगर हरिद्वार ने थाना आकर एक प्रार्थना पत्र बाबत वादिया की पुत्री का घर से रोजाना की तरह शुलभ शौचालय ऋषिकुल गयी थी जो वापस नही आयी उक्त प्रा0पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0- 652/2025 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदन शीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर आस-पास व सम्भावित स्थानो पर लगे लगभग 350-400 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया व मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया।
अच्छी किस्म कि सुरागरसी पतारसी के चलते गुमशुदा उसी रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से जाता हुआ दिखाई दिया जिस पर संबंधित जीआरपी, (RPF) से संपर्क करते हुए गुमशुदा के फोटो प्रसारित करते हुए तलाश की गई।
आज दिनांक 04-10-25 को अपहर्ता को नारसन गुरुकुल से सकुशल बरामद किया गया एंव अपहरणकर्ता आरोपी सहमत उर्फ अंकित पुत्र महबूब निवासी छोटी नारसन गुरुकुल थाना मंगलौर जिला हरिद्वार को मौके से ही पकडा गया।
गुमशुदा /बरामद शुदा बालिका को बाद आवश्यक कार्यवाही के सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1-सहमत उर्फ अंकित पुत्र महबूब निवासी छोटी नारसन गुरुकुल थाना मंगलौर जिला हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1-श्री रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक 2-उ0नि0 सुनील पंत
3-का0आनन्द तोमर
4-म0का0शोभा
5-का0अनिल सिंह

More Stories
फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, रुड़की पुलिस ने उठाया पर्दा…फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय को किया गिरफ्तार…
ईद की नमाज के दौरान जानलेवा हमले के मामले में लक्सर पुलिस का एक्शन, वारदात में इस्तेमाल तमंचा कारतूस के साथ एक आरोपी दबोचा, आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से किया था फायर…
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…