नकबजनी तथा वाहन चोरी की 03 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटनाओ को अंजाम देने वाला शातिर चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग राज्यों से चोरी किये गये 02 दोपहिया वाहन, ज्वैलरी व अन्य सामान हुआ बरामद।*
*अभियुक्त द्वारा नकबजनी की घटना को अंजाम देने के लिये किया था चोरी के वाहन का प्रयोग*
*पुलिस से बचने के लिये घटना के बाद चोरी के सामान तथा वाहन को सूनसान स्थान पर दिया था छिपा*
*कोतवाली ऋषिकेश*
*घटना का विवरण:-*
दिनांक: 12-09-25 को श्री दिपेश रस्तोगी पुत्र स्व0 इन्द्रपाल रस्तोगी निवासी म0न0-47 गली न0-04 गोविन्द नगर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी कि वो गुडगांव में जॉब करते हैं तथा गोविन्द नगर स्थित उनके घर में उनकी वृद्ध माताजी अकेली रहती है, जब उनकी माता जी उनके बडे भाई के पास बंगलौर गई थी, इस बीच अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर में रखी ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0स0: 454/2025 धारा 305(ए)/329(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण:-*
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आस- पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया, साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अध्यतन स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक: 13-09-25 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 अभियुक्त सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार को गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से घटना में चोरी किये गये सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या: यू0पी0-20-बीई-3666 स्प्लेंडर के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को एम्स अस्पताल ऋषिकेश से चोरी करना बताया गया, साथ ही 04-05 माह पूर्व दिल्ली से एक अन्य मोटर साइकिल को चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर आईडीपीएल क्षेत्र से बरामद किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह 02-03 माह से अपर गंगानगऱ ऋषिकेश मे रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है। अभियुक्त द्वारा 04-05 माह पूर्व लक्ष्मीनगर दिल्ली से एक मोटर साइकिल को चोरी किया गया था, जिसे लेकर वह ऋषिकेश आया था। मजदूरी के कार्य में ज्यादा पैसा न मिलने के कारण अभियुक्त द्वारा कुछ समय पूर्व एम्स अस्पताल परिसर से 01 स्प्लेंडर मोटर साइकिल को चोरी किया गया था, जिसका प्रयोग कर अभियुक्त द्वारा दिनांक: 21-08-25 को गोविन्दनगर ऋषिकेश क्षेत्र में एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था तथा पकडे जाने के डर से चोरी के माल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को आईडीपीएल क्षेत्र में एक सूनसान स्थान पर छिपा दिया था। आज अभियुक्त उक्त चोरी के माल को बेचने के लिये जा रहा था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- सोनू शर्मा पुत्र श्री राजकुमार निवासी मौहल्ला कुटिया कालोनी, कोतवाली शहर, जिला बिजनौर, उ0प्र0 हाल पता अपर गंगानगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र-35 वर्ष ।
*माल बरामदगी:-*
1- मोटर साइकिल संख्या: यू0पी0-20-बीई-3666
*(मु0अ0सं0-449-2025 धारा- 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित)*
2- मोटर साइकिल संख्या: डीएल-05-बीयू-6752 लक्ष्मीनगर दिल्ली से चोरी की गयी।
3- घर से चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान कीमत लगभग 03 लाख रू0 *(मु0अ0सं0: 454/2025 धारा 305(ए)/329(3) बीएनएस से सम्बन्धित)*
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- उ0नि0 निखिलेश बिष्ट, चौकी प्रभारी एम्स
3- उ0नि0 नवीन डंगवाल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश
4- अ0उ0नि0 राजकुमार
5- का0 मनोज नेगी
6- का0 दिनेश महर
7- का0 सुधीर कुमार
8- कां0 अभिषेक
9- कां0 रूपेश

More Stories
कुंभ-2027: भीड़ प्रबंधन और सुगम आवाजाही को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, पंतद्वीप, रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मेलाधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने संयुक्त निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश; निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आदेश…
बीएचईएल का सराहनीय कदम: महाप्रबंधक सुश्री सुमति शर्मा और एजीएम पार्थ सारथी गौड़ा के नेतृत्व में राजकीय विद्यालय में निःशुल्क पोषण सामग्री वितरित, 450 विद्यार्थियों को मिला लाभ, स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण जरूरी: सुश्री सुमति शर्मा…
उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा एक्शन: बाल यौन शोषण के खिलाफ साइबर स्टिंग, 2026 में अब तक 150 मुकदमे दर्ज, एसटीएफ और साइबर सेल की तकनीकी निगरानी से नैनीताल में बड़ा खुलासा, डार्क वेब और डिस्कोर्ड के जरिए सामग्री डाउनलोड करने वाला आरोपी रडार पर, अधिकारियों के कड़े निर्देश: आईजी एसटीएफ और एसएसपी के मार्गदर्शन में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए लगातार चल रहा है विशेष अभियान…