कोतवाली नगर,हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के भीतर दबोचा शातिर चोर*
*बंद घर का ताला तौड कर ज्वेलरी चोरी की घटना को दिया था अंजाम*
*चोरी की ज्वेलरी कीमत करीब ₹2,80,000 बरामद*
दिनाँक 15-08-25 को प्रीती पत्नी हरीशचन्द्र निवासी इन्द्रा बस्ती कोतवाली नगर हरिद्वार ने ख़ुद के घर का ताला तोड़कर घर में रखे सन्दूक के अन्दर सोने का मंगलसूत्र, दो जोडी झुमके व एक अँगूठी चोरी होने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 561/25 धारा 331(3), 305 बीएनएस पँजीकृत किया गया।
जिसपर कार्यवाही करते हुए कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गहन छानबीन करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को रपटे के पास पीर मजार को जाने वाले रास्ते से चोरी की ज्वेलरी के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अमन थापा उर्फ़ पोंटी पुत्र सोनू थापा निवासी इंदिरा बस्ती कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र- 22 वर्ष
*दर्ज मुकदमा व धारा*
मु0अ0सं0 561/2025 धारा-305,331(3) बी0एन0एस0 व बढोतरी धारा 317(2) बी0एन0एस0–
*बरामद माल*
1-मंगल सूत्र पीली धातु का
2-दो जोडी झुमके पीली धातु के
3-एक अंगूठी पीली धातु की
*दो लाख अस्सी हजार (280000* )
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
2-नि0 50 परविन्दर
3- कां0 521 पंकज तिवारी

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,