हरिद्वार। ज्वालापुर के ऐतिहासिक स्थल मंडी का कुआं पर 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि भारत को आजादी लंबे संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अंग्रेजों से भिड़ गए। आज कुछ सांप्रदायिक ताकते भारत को हिंदू मुसलमान के नाम पर बाटने में लगी हुई है लेकिन हम उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे, मैं भारत की सम्मानित जनता से अपील करता हूं कि इन सांप्रदायिक ताकतों से सावधान रहे, अपने आपसी भाईचारे को बनाकर रखें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती संतोष चौहान ने कहा कि भारत की गंगा जमुना तहजीब को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सभी देशवासियों को एकजुट होना होगा भाजपा के लोग हमेशा धर्म की राजनीति करते हैं हमें इन लोगों से भी सावधान रहना होगा। हमें आजादी दिलाने में सभी वर्गों का योगदान रहा है हम आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष एडवोकेट अरबाज अली ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए तन मन और धन से अपने आप को देश के ऊपर न्योछावर कर दिया, यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की ही देन है कि हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जेल विजिटर इरशाद खान, भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नावेद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छम्मन पीरजी, क्रय विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद, फुरकान पेंटर, जाकिर सलमानी, इरफान, तनवीर अली, पूर्व सभासद डॉक्टर मुमताज अली, सुल्तान अहमद, आसिफ हुसैन, नदीम अहमद, जे पी कश्यप, रवि कुमार, मुकेश कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
79 वा स्वतंत्रता दिवस ज्वालापुर में मनाया गया बड़ी धूमधाम से….इस मौके पर श्रद्धांजलि देकर शहीदों के बलिदान को किया गया याद…. हमें आजादी मिली है लंबे संघर्षों और बलिदान के बाद….सांप्रदायिक ताकते हिंदू,मुस्लिम को लगी है बाटने में…उनके मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब…फुरकान अली,एडवोकेट,

More Stories
मुरादाबाद स्टेशन पर Senior DCM महेश यादव ने की ‘चाय पर चर्चा’: टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याएं सुनीं, राजस्व संरक्षण व बेहतर सेवा पर दिया जोर, कर्मचारियों ने साझा किए सुझाव और व्यावहारिक अनुभव, यात्री सेवा और राजस्व संरक्षण में चेकिंग स्टाफ की भूमिका अहम’ — महेश यादव…
त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त! नगर मजिस्ट्रेट और सीओ ज्वालापुर ने भारी पुलिस बल के साथ किया क्षेत्र का निरीक्षण,अतिक्रमण और पटाखा दुकानों को लेकर सख्त निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई…
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चल रहा है अभियान, एसएसपी की अपील, हेल्पलाइन 0135-2656202 पर दें सूचना…