तीज महोत्सव – पारिवारिक मिलन समारोह की भव्य प्रस्तुति
श्रावण तीज के पावन अवसर पर एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चेम्बर्स एवं ओम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा 3 अगस्त को श्री ओम यूनिवर्सिटी परिसर में एक “पारिवारिक मिलन समारोह एवं तीज महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक समरसता और पारंपरिक पर्वों के उत्सव का जीवंत उदाहरण रहा।
इस आयोजन में एसएमएयू चेम्बर्स की लगभग 250 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती मुक्ता गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ललित सचदेवा द्वारा किया गया, जिनका सहयोग श्रीमती ज्योति सिंघवी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत चैंबर परिवार की बालिका के मंगलमयी गणेश वंदना से हुई, सांस्कृतिक रंगों से भरपूर इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित समूहों ने भाग लिया:
वजूद बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
ओम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने अपनी ओर से एक प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
बालाजी डांस ग्रुप ने पारंपरिक और आधुनिक नृत्य की मनमोहक झलक पेश की।
स्ट्रिंग ग्रुप ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए।
इस भव्य आयोजन में चेम्बर्स के सभी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।
🔷 इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय
श्री सुयश वालिया जी,
श्री रूपक गुप्ता जी,
श्री आर. के. त्यागी जी,
श्री कुलभूषण श्रीधर जी
एवं श्री राजेश शर्मा जी द्वारा कुशलता से किया गया, जिनके प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल और सुव्यवस्थित रहा।
अंत में नेहा मेहंदी, आरोग्य फार्मूलेशन, टाटा मोटर्स, कॉस्मेडन पर्सनल केयर, वेदिका हर्बल्स, मॉन्टेक्स, मास्कॉट, निशांत एरोमा, मेधांश एवं हिमालयन कोल्ड स्टोरेज की शानदार गिफ्ट ने परिवारों का रविवार और भी शानदार बना दिया.
यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और संस्कृति से जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करने वाला एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…