एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैम्बर्स ने हिमालयन हॉस्पिटल, जॉलीग्रांट के साथ ऐतिहासिक एमओयू पर किए हस्ताक्षर
आज एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड ट्रेड चैम्बर्स और हिमालयन हॉस्पिटल (स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय – SRHU), जॉलीग्रांट के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह रणनीतिक सहयोग स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं उद्योग क्षेत्र में नवाचार और पारस्परिक विकास के नए द्वार खोलेगा।
इस साझेदारी का उद्देश्य साझा प्रयासों के माध्यम से सामाजिक उत्थान, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, अकादमिक प्रगति और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है।
एसआरएचयू की ओर से इस अवसर पर उपस्थित रहेः
डॉ. राजेन्द्र डोभाल, कुलपति
डॉ. विजेन्द्र चौहान, महानिदेशक, अकादमिक विकास
कमांडर चला वेंकटेश्वर (सेवानिवृत्त), कुलसचिव
डॉ. राजीव बिजलवाण, उपनिदेशक
श्री नितेश कौशिक, उपनिदेशक
एसएमएयू चेम्बर्स की ओर से उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधिगणः
डॉ. (सीए) हरिंद्र के. गर्ग, चेयरमैन, नेशनल काउंसिल
डॉ. मोहिन्दर आहूजा, वाइस चेयरमैन
श्री कुलभूषण श्रीधर, कार्यकारी बोर्ड सदस्य, एसएमएयू चेम्बर्स
यह करार दोनों संस्थाओं के बीच दीर्घकालिक सहयोग का प्रतीक है, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में कई उपयोगी पहल एवं संयुक्त प्रयासों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…