जनपद चम्पावत,थाना तामली पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में की गई शराब बरामदगी एक व्यक्ति गिरफ्तार वाहन सीज़।
त्रिस्तरीय निर्वाचन 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा छेत्राधिकारि महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया हैं।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 25/07/2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन राणा के निर्देशन में दौराने चेकिंग चौकी मंच थाना तामली क्षेत्र से एक टैक्सी वाहन में 16 पेटी अंग्रेजी शराब *(कुल-144 बोतल और 192 क्वाटर )* बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त के क्रम मे थाना तामली में आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया है।
.बरामदा शराब को अभियुक्त द्वारा वर्तमान मे प्रचलित त्रिस्तरीय निर्वाचन 2025 मे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बांटने के लिए ले जाने की बात बताई गयी है। उक्त संबंध में अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी जांच व साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ,नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*नाम पता अभियुक्त*
नीरज सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रमेला थाना तामली जनपद चम्पावत
*बरामद का विवरण*
*01-* 08 पेटी (96 बोतल ) मैक डवैल नo-01 विष्की
*02-* 04 पेटी (48 बोतल ) 08 pm गोल्ड विष्की
*03-* 04 पेटी (192 क्वाटर ) मैक डवैल नo-01 विष्की
*04-* वाहन संख्या UK03 TA -1331 बोलेरो टैक्सी
*पुलिस टीम का विवरण*
01- उप निरीक्षक ललित पांडेय
02- अ0उ0नि0मनोहर सिंह रावत
03-हेड कांस्टेबल ललित जोशी
04- महिला हेड कांस्टेबल कृष्णा
05- कांस्टेबल 49 कैलाश सिंह
06- कांस्टेबल चालक मोहन सिंह
07- पीआरडी दिलेराम जोशी
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत।
दिनांक 25/07/2025

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…