जगदीश लाल पाहवा जी के 77वें जन्मोत्सव पर भजन संध्या, कीर्तन एवं गंगा आरती का आयोजन
हरिद्वार: हरिद्वार शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा जी के 77वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गोविन्द घाट, हरिद्वार में एक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संध्या और कीर्तन से हुआ, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने आध्यात्मिक वातावरण को मधुर संगीतमय प्रस्तुतियों से सराबोर कर दिया। भजन संध्या के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर हरिद्वार शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर पाहवा जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। सभी ने मिलकर उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया।
कार्यक्रम के अंत में गंगा आरती कर जोत प्रवाह की गयी, जिसमें सभी श्रद्धालु गंगा मां की आराधना में सम्मिलित हुए। यह संपूर्ण आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।
पाहवा जी ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है और वे आगे भी इसी मार्ग पर चलते रहेंगे।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…