सावन का पावन महीना चल रहा है सनातन धर्म के साथ अन्य धर्मों के लोग भी पुण्य लाभ कमाने में लगे हैं। कांवड़ियों की सेवा कर पुण्य लूटने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के हरिद्वार जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी ने आज लक्सर रोड बादशाहपुर में अन्य लोगों के साथ पानी व अन्य सामग्री कावड़ियों को बांटकर सेवा की है। हरिद्वार के इलकों में सैकड़ों की संख्या में भंडारे लगाये गये और कांवड़ियों की सेवा की गई है।
हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को पानी और अन्य सामग्री बांटकर मुस्लिम समाज के लोगों ने सदभाव और भाईचारे की मिसाल पेश की है।इस पहल का कांवड़ियों ने भी स्वागत किया है । कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों के साथ बादशाहपुर में आपसी भाईचारे और एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उनकी सेवा की है। इस पहल ने समाज को एक संदेश दिया कि धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन इंसानियत और आपसी प्रेम सबसे ऊपर है।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…