धनगर समाज प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व सीएम ‘निशंक’ से भेंट।
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित लेखक गांव में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से शिष्टाचार भेंट कर,आदरणीय श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।साथ ही
बाबा बद्री केदार से निशंक जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल ने समाज के शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और सहयोग की अपेक्षा जताई। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे धनगर समाज की आवाज को उचित मंच तक पहुँचाने में सहयोग करेंगे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,