नशा तस्करों पर नकेल कसती दून पुलिस*
*नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को मिली सफलता*
*02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 नशा,तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल।
*सहसपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पीएसी तथा स्निफर डॉग के साथ मलिन बस्तियों में चलाया सघन चेकिंग अभियान*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल*
*थाना सहसपुर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए खासकर मलिन बस्तियों में नशीला पदार्थ बिकने की शिकायत पर नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाकर चैकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 13/07/2025 को डॉग स्क्वॉड, पीएसी पुलिस बल को साथ लेकर सपेरा बस्ती, जस्सोवाला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक नशा तस्कर को 02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 157/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
1- सरजू पुत्र गजवा निवासी- सपेरा बस्ती, कोतवाली सहसपुर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
1- मु०अ०सं०- 364/2024, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून
*बरामदगी विवरण*
02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम*
1- व०उ०नि० विकास रावत, थाना सहसपुर
2- म०उ०नि० मोनिका मनराल
3- कानि० विकास त्यागी

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…
कुंभ-2027: अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया घाटों और हाथीपुल का निरीक्षण, गंगा नहर बंदी का अधिकतम उपयोग कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, हरकी पैड़ी से लेकर विष्णुघाट, कुशावर्त और मालवीय द्वीप तक पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर…
डीपीएस रानीपुर में एम्स ऋषिकेश द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण का आयोजन: प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने सीखे ‘हैंड्स-ओनली सीपीआर’ के गुर, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे जीवन बचाने के कौशल, एम्स ऋषिकेश की विशेषज्ञ टीम की रही सक्रिय भागीदारी…