हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जिले के दो राशन डीलरों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। दोनों राशन डीलरों के खिलाफ अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। राशन डीलर सतेंद्र कुमार उचित दर विक्रेता मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर और राशन डीलर नवदीप कुमार शर्मा उचित दर विक्रेता ग्राम सकौती ब्लॉक नारसन के लाइसेंस को डीएम ने निरस्त कर दिए। जांच में राशन डीलर सत्येंद्र कुमार की दुकान पर स्टॉक में अंकित संख्या से अतिरिक्त 161 बोरे चावल और 03 बोरे गेहूं के अधिक मिलने की पुष्टि हुई। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तु खाद्यान्न के वितरण में गंभीर अनियमितता और दुकान अनुबंध पत्र की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।
साथ ही राशन डीलर नवदीप कुमार शर्मा के खिलाफ जांच में तथ्यों को छिपाते हुए झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत करने की पुष्टि हुई।

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,