हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में ज्वालापुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर की गिरफ्तार कर, अवैध स्मैक और नकदी की बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में ज्वालापुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर की गिरफ्तार कर, अवैध स्मैक और नकदी की बरामद,

​हरिद्वार:

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार और कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक और नकद रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

​गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

​चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सतर्कता दिखाते हुए अभियुक्त सम्मून पुत्र जान मोहम्मद (निवासी: ईदगाह रोड, मोहल्ला पावधोई, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार) को पंडितों के बाग, मोहल्ला पावधोई के पास से गिरफ्तार किया।

  • ​बरामद स्मैक: 5.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
  • ​नकद बरामदगी: ₹450/- (नशा बिक्री के अवशेष)
  • ​दर्ज मुकदमा: अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

​आपराधिक इतिहास और पुलिस की सख्ती

​पुलिस पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सम्मून शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से स्मैक तस्करी के मामले में (मुकदमा अपराध संख्या-292/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट) जेल की हवा खा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह पुनः इस अवैध धंधे में सक्रिय हो गया था। पुलिस अब उसके अन्य संपर्कों और तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

​सराहनीय पुलिस टीम

​इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:

  1. ​उ0नि0 पुष्कर चौहान (प्रभारी चौकी बाजार)
  2. ​कांस्टेबल अनिल चौहान
  3. ​कांस्टेबल बृजमोहन

You may have missed